- जीवन एक खेल है जिसमें सबसे अहम चीज़ है चाल चलना
- किसी भी ऐसी चीज़ से बचें जो आपके दाँव खेलने की क्षमता सीमित कर दे – जेल न जाएँ, ड्रग्स आदि के नशे से मुक्त रहें, कर्ज़ में न डूबें, स्वस्थ रहें (गंभीर रोगों से बचें)। ये चार चीज़ें कर के आपकी चाल चलने की क्षमता हमेशा खुली रहेगी
- सबसे बड़ी भूल है चाल न चलना। अधिकांश लोग जीवन के अधिकांश साल अपनी चाल स्किप या पास करते रहते हैं। औसत नौकरी, ख़राब संबंध, ग़लत शहर में हो कर भी जारी रखना चुनते हैं। स्टेसिस में रहना मतलब चाल पास करना, और ये इस खेल को हारने के बहुत कम तय तरीकों में से एक है
- अगर किसी चाल के विफल होने के बाद भी पिछली अवस्था में लौटा जा सकता है, तो वह चाल पक्का चलने लायक़ है
- अधिकांश चालें इसी श्रेणी की होती हैं
- कभी कभार कोई चाल ऐसी आती है कि वह आगे की चालें चलने की संभावना कम कर देगी। ऐसी चाल चलने से बचें
- अगर कोई चाल के लिए ये दोनों बातें एक साथ सच हैं तो वह चाल चलने लायक़ है, क्योंकि आप पिछली अवस्था में लौट सकते हैं जहाँ चाल चलने की संभावना फिर से अधिक होगी
- चाल चलते समय प्लान क. के कदम २, ३, और ४ से ज़्यादा अहम है प्लान ख, ग, और घ। खेल का स्वभाव ऐसा है कि चाल चलने का फल विरले ही वैसा होता है जैसे आप सोच रहे थे। इसलिए अपने प्लान की तबाही का सोच कर चलना अगली चालें खेलने की क्षमता को बचाए रखता है
- कोई भी चाल साफ़ नहीं होती। आपको कभी साफ़ संकेत नहीं मिलता कि चाल चलनी चाहिए या नहीं। केवल अनुमान होते हैं। अगर कोई चाल सफल होने के लिए ६० प्रतिशत संभावित है, तो चल दें। कुछ बार ४० प्रतिशत पर भी चाल खेलने लायक़ होती है यदि चलने की क़ीमत बड़ी न हो
- चालें अनगिनत है और हर दिशा में हैं पर किस दिशा में चलनी चाहिए इसका इशारा दिल से आता है। जो दिल को पसंद है –एक कायर या लालची वयस्क की तरह नहीं, बल्कि रुचि और जिज्ञासा से चमकती आँखों वाले एक बच्चे की तरह– उस चाल को आजमाने से जरूरी कुछ भी नहीं
- अगर आपको जानना है कि ज़िंदगी कितनी मज़ेदार हो सकती है, और कितनी उन्नति संभव है – अपनी चालों की संख्या बढ़ा दें। विलक्षण व्यक्ति और औसत व्यक्ति में अंतर केवल इतना है कि वह कितनी जल्दी-जल्दी नई चालें चलते हैं। प्रति हफ्ता या महीना चालों का दर गिनें तो दिखेगा कि जिन्हें आप आदर्श या सफल मानते हैं उनकी चालों का दर आपसे कुछ गुना अधिक है
- लंबे खेल में सबसे तगड़ी चाल और सबसे अच्छी अवस्था दोनों ही है दिलेर होना। इसका पहला भाग है विश्वास – खुद की और अन्य लोगों की क्षमता और नेकी, दोनों पर अटूट विश्वास, प्यार में विश्वास, मानवता और अच्छाई पर, हो सके तो भगवान पर विश्वास।
- दूसरा भाग है दान यानी देना – स्वयं और अन्यों को, उसी क्रम में। दिल खोल कर दया और क्षमा देना, पीठ ठोक कर शाबाशी देना, और सर झुका कर धन्यवाद देना
- इसे सबसे तगड़ी चाल यह बनाता है कि यह किसी भी अवस्था में सबसे ज्यादा चालें खोलती है (आपका जीवन इतना संभावनाओं से भरा कभी नहीं होगा जितना ऊपर के दो कदमों पर अमल करने के बाद), और सबसे अच्छी अवस्था इसलिए क्योंकि किसी भी अवस्था से इसमें लौटा जा सकता है (खुद पर विश्वास करने और खुद को प्यार देने के लिए कुछ भी नहीं लगता, और ऐसा करने से आपको कोई भी मनुष्य या परिस्थिति रोक नहीं सकती)
जीवन के नियम
by
Tags:
Leave a Reply